झाओहुई होंगे चीन के नये विदेश उप मंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झाओहुई होंगे चीन के नये विदेश उप मंत्री

भारत में चीन के निवर्तमान राजदूत लुओ झाओहुई अब अपने देश के नये विदेश उप मंत्री होंगे। चीन

भारत में चीन के निवर्तमान राजदूत लुओ झाओहुई अब अपने देश के नये विदेश उप मंत्री होंगे। चीन के मंत्रिमंडल स्टेट काउंसिल ने श्री झाओहुई की नये विदेश उप मंत्री के पद पर नियुक्ति की बुधवार को घोषणा की। वह श्री कोंग शुआनयू का स्थान लेंगे जो जापान के राजदूत नियुक्त किये गये हैं। 
श्री झाओहुई की मंत्री पद पर नियुक्ति ऐसे समय में की गयी है जब भारत और चीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच भारत में वुहान जैसे दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन की तैयारी में जुटा है। 
इसबीच भारत स्थित चीनी दूतावास ने श्री झाओहुई के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। इसमें उन्होंने कहा कि दोनों पड़सियों को ‘द्विपक्षीय संबंधों के उतार-चढ़व के चक्र को तोड़ना चाहिए और संबंधों को स्थिर करना चाहिए।’ 
हिंदी में धाराप्रवाह बोलने वाले श्री झाओहुई पेकिंग विश्वविद्यालय से भारतीय इतिहास में डिग्री हासिल हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।