भ्रष्टाचारी पाकिस्तान की ये दास्तां जानकर रह जाएंगे हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भ्रष्टाचारी पाकिस्तान की ये दास्तां जानकर रह जाएंगे हैरान

पड़ोसी देश पाकिस्तान के लोगों ने पुलिस के साथ-साथ न्यायपालिका को रैंकिंग देकर भ्रष्टाचार की लिस्ट में तीसरा

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की पुलिस सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी है। इसके बाद दूसरे नंबर पर टेंडरिंग और ठेकेदारी, जबकि न्यायपालिका को तीसरा सबसे भ्रष्ट संस्थान बताया गया है। चौथे स्थान पर सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार शिक्षा क्षेत्र में बताया गया है।
पाकिस्तान में बढ़ रही रिश्वतखोरी पर लगाम नहीं
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल पाकिस्तान (TIP) की ओर से राष्ट्रीय भ्रष्टाचार धारणा सर्वेक्षण (एनसीपीएस) 2022 में किए गए एक सर्वेक्षण में ये जानकारी सामने आई है। सर्वेक्षण में लोगों से पाकिस्तान में विभिन्न विभागों और संस्थानों को रैंक करने के लिए कहा गया जहां अनियमितताएं और रिश्वतखोरी देखी गई। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के जवाबों के आधार पर पुलिस विभाग ने भ्रष्टाचारी के मामले में पहला स्थान हासिल किया है। 
लोगों को न्यायपालिका पर भी नहीं है भरोसा
समा न्यूज के मुताबिक, सालों से बड़े-बड़े दावों के बावजूद पाकिस्तान की न्यायपालिका फरयादियों को न्याय दिलाने में सक्षम नहीं रही है क्योंकि उनका मानना है कि न्याय का पैमाना हमेशा ताकतवरों के लिए ही बदल दिया गया है। भ्रष्टाचार के मामले में शिक्षा क्षेत्र ने भी चौथा स्थान हासिल किया है। सर्वेक्षण में सामने आया है कि सिंध में शिक्षा सबसे भ्रष्ट क्षेत्र रहा है, पुलिस को दूसरे सबसे भ्रष्ट के रूप में देखा गया जबकि तीसरे सबसे भ्रष्ट के रूप में टेंडरिंग और ठेकेदारी को देखा गया है। 
खैबर पख्तूनख्वा में न्यायपालिका का लिस्ट में पहला स्थान
पाक के पंजाब में पुलिस सबसे भ्रष्ट सेक्टर रही, टेंडरिंग और ठेका दूसरे नंबर पर और न्यायपालिका तीसरे नंबर पर रही है। समा न्यूज ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा में न्यायपालिका लिस्ट में पहले स्थान पर है, टेंडरिंग और ठेकेदारी दूसरे और पुलिस को तीसरे स्थान पर रखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।