World: चीन में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, कई घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

World: चीन में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, कई घायल

World: चीन में तूफान गेमी की वजह से लगातार बारिश और भूस्खलन से बिगड़े हालात। उष्णकटिबंधीय तूफान गेमी से भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे दक्षिणी चीन में 15 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश से अचानक बाढ़ आ गई और अन्य जगहों पर रेलवे बाधित हो गया। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

Highlights

  • चीन में भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, कई घायल
  • घर का एक हिस्सा ढह जाने से 21 लोग दबे
  • 250 से ज्यादा बचावकर्मी राहत कार्य में जुटे

 

जानकारी के मुताबिक मध्य चीन के हेंगयांग शहर के युएलिन गांव में पहाड़ पर अचानक आई बाढ़ के कारण सुबह करीब आठ बजे भूस्खलन हुआ। इसमें एक घर का हिस्सा ढह गया और 21 लोग दब गए। मौके पर बचाव दल ने यहां मलबे में से 15 लोगों के शव निकाले। जबकि छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर करीब 250 कर्मी बचाव कार्य में लगे हैं।

भारी बारिश से जनजीवन हुई बाधित

शहर के अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ बचाव प्रयासों के दौरान जिलिन प्रांत के लिंजियांग शहर के उप महापौर सहित दो अधिकारी लापता हो गए। पूर्वोत्तर चीन में 27,000 से अधिक लोगों को निकाला गया और सैकड़ों कारखानों ने परिचालन बंद कर दिया है।

इस साल देश में आए सबसे शक्तिशाली तूफान ने शुक्रवार को तटीय फ़ुजियान प्रांत के शहरों में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ तबाही मचाई, क्योंकि यह दक्षिण-पूर्वी तट से आबादी वाले अंदरूनी इलाकों में प्रवेश कर रहा था।

चीन ने गर्मियों में मौसम की चरम स्थितियों का सामना किया है, जिसमें उत्तर और दक्षिण-पश्चिम में अचानक बाढ़ आ गई। पिछले सप्ताह एक उष्णकटिबंधीय तूफान ने पूरे देश में पानी-पानी कर दिया। गेमी से आने वाली चक्रवाती हवा जिन्हें टाइफून से कमतर आंका गया था, 28 जुलाई तक लगभग समाप्त हो गई लेकिन चीन के कई हिस्से पहले की बारिश के कारण बाढ़ के जोखिम के लिए अलर्ट पर थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।