भारतीय मूल की महिला लंदन नगर निगम की पार्षद बनीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारतीय मूल की महिला लंदन नगर निगम की पार्षद बनीं

NULL

लंदन : भारतीय मूल की एक 43 वर्षीय ब्रिटिश उद्यमी ब्रिटेन में किसी नगर निगम वार्ड की पार्षद बनने वाली भारत में पैदा हुई पहली महिला बन गईं। चेन्नई में पैदा हुईं और पली-बढ़ी रेहाना अमीर ने सिटी ऑफ लंदन काउंटी के विंटरी वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। वह चुनाव जीत गईं और सिटी ऑफ लंदन कारपोरेशन में चुनाव जीतने वाली भारत में पैदा हुई पहली महिला बन गईं।

रेहाना ने बताया, ”निर्वाचित पार्षद के रूप में मेरा फोकस सड़क, हवा की गुणवत्ता में सुधार, मानसिक स्वास्थ्य और ब्रेग्जिट वार्ता के हिस्से के रूप में तमाम तरह के कारोबारों में बेहतर प्रतिनिधित्व पर है।” वह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन के कारोबारों को बढ़ावा देना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।