इन दिनों सऊदी अरब की पांच महिलाएं खुब चर्चा में बनी हुई है। तो चलिए हम बता देते हैं कि ये महिलाएं क्यों सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल सउदी में महिलाओं पर कई तरह की पाबंदिया लगाई गई है। इस बीच कुछ महिलाओं को ट्रेन चलाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
अब आप सोच रहे होंगे इसमें कौन सी बड़ी बात है दरअसल सऊदी अरब में महिला सशक्तीकरण का बुरा हाल है यहां महिलाएं स्वतंत्र नहीं थी। जिसे समय के साथ वहां की सरकार बदलाव कर रही है। सरकार का कहना है कि वो आने वाले समय में महिला सशक्तीकरण को बढावा देंगे।
सऊदी अरब में बुलेट ट्रेन चलाएंगी महिलाएं
दो दिन पहले ही पता चल की सऊदी अरब में महिलाएं अब बुलेट ट्रेन चलाएंगी। इसी को लेकर सऊदी रेलवे ने एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 32 महिलाओं ने पहले चरण का प्रशिक्षण पूरा भी कर लिया है। इसके बाद मंगलवार को सऊदी अरब के किंग सलमान ने 11 देशों में नए राजदूतों को नियुक्त किया। जिनमें से दो महिलाएं हैं। वहीं कुछ सालों से देखा जा रहा है कि सरकार महिला सशक्तीकरण को लेकर कई बड़े नीतिगत बदलाव कर चुकी है।
मोहम्मद बिन सलमान का ‘विज़न 2030’
इसे सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के ‘विज़न 2030’ का हिस्सा बताया जाता है। जिसका लक्ष्य महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक तौर पर सशक्त करना है। इसी के तहत महिलाओं को वोट, ड्राइविंग, सिनेमा और स्टेडियम में जाकर फुटबॉल मैच देखने जैसे बुनियादी अधिकार सऊदी में मिल पाए हैं।
महिला सशक्ताकरऩ का एक बड़ा उदाहरण 2019 है वो इसलिए क्योंकि सऊदी ने पहली बार किसी महिला को राजदूत नियुक्त किया था। तब से ये सिलसिला जारी है।