दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान में बिछी सफेद बर्फ की चादर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान में बिछी सफेद बर्फ की चादर

NULL

दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान में 40 सालों में तीसरी बार बर्फबारी हुई है। सहारा रेगिस्तान का प्रवेश द्वार माने जाने वाले उत्तरी अल्जीरिया के ऐन सफेरा में लाल रेत पर सफेद बर्फ की चादर गिरी है। रविवार को यहां 16 इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है।

SnowFall3

करीब 38 साल पहले फरवरी 1979 में यहां कुछ घंटे तक बर्फबारी हुई थी। पिछले साल दिसंबर में भी हल्की बर्फबारी हुई थी। लेकिन, इस बार यहां पूरे दिन बर्फबारी हुई। आइए देखते हैं दुनिया के अन्य शहरों में हुई बर्फबारी की एलटल माउंटेन से घिरा अल्जीरिया का ये इलाका समुद्र तल से करीब 1000 मीटर ऊंचा है।

SnowFall4

गर्मियों में यहां का तापमान 48 डिग्री सेल्‍सियस तक चला जाता है। वहीं मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए वैज्ञानिकों के इस अनुमान को बल मिला है कि अगले करीब 15 हजार सालों में सहारा रेगिस्तान फिर से हरा भरा हो जाएगा।

SnowFall1

दूसरी ओर दुनिया के अन्य शहरों में भी बर्फबारी देखने को मिल रही है। बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क, शिकागो समेत कई बड़े शहर डीप फ्रीजर में तब्दील हो गए हैं। वहीं चीन में जमीन से लेकर ऊंची इमारतों तक बर्फ का कब्जा है। इटली में भी बर्फबारी हो रही है।

SnowFall2

यह तस्वीर कनाडा के ओन्टरियो के नियाग्रा फॉल्स की है। कनाडा में काफी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं।

SnowFall45

ये तस्वीर स्विटजरलैंड के जरमैट की है। यहां इतनी बर्फबारी हुई है कि सड़क मार्ग बंद हो गया है। सिर्फ हवाई सफर से ही टूरिस्ट यहां आ सकते हैं। यह तस्वीर इटली की है। इटली में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। कई गांवों का संपर्क शहर से कट गया है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।