चीन पर पड़ेगी मौसम की मार ,हो सकते है भूखमरी के हालात

लुढ़कती अर्थव्यवस्था चीन के लिए मुख्य विषय में से एक है वही दूसरी ओर अब चरम मौसम की

लुढ़कती अर्थव्यवस्था चीन के लिए मुख्य विषय में से एक है वही दूसरी ओर अब चरम मौसम की मार ने खाद्य सुरक्षा संकट की स्थिति उत्त्पन हो सकती है।  चीन के मौसम विज्ञानं प्रशासन के अनुसार आने वाले हफ्तों और महीनो में गंभीर अल नीनो उसे अपनी चपेट में ले लेगा , जिससे दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ और उत्तर में सूखे की आक्षंका होगी। एक अध्यन के अनुसार चीन की चरम मौसम की स्थिति की वजह से दो दशकों में चीन की कुल चावल की पैदावार का बरहवा भाग  घट गया है।  
अल नीनो का प्रभाव आठ से 10 महीने तक
हाल ही में, यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने घोषणा की कि अल नीनो का प्रभाव आठ से 10 महीने तक रह सकता है और उत्तरी गोलार्ध की सर्दियों में धीरे-धीरे मजबूत होने की संभावना है जो अगले साल तक फैल जाएगा। यहां तक कि, मई के आखिरी सप्ताह में, चीन के आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने चेतावनी दी थी कि उत्तर-पूर्वी और उत्तरी हिस्से, जो देश के कुछ शीर्ष अनाज उत्पादक प्रांतों का घर हैं, जून से अगस्त तक भारी बारिश, बाढ़ और ओलावृष्टि का अनुभव कर सकते हैं। इस बीच, चीन के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में स्थित युन्नान लगातार सूखे की मार झेल रहा है।
देश में पिछले छह दशकों में सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज 
हाल ही में, चीन के राष्ट्रीय जलवायु केंद्र (एनसीसी) ने रविवार को घोषणा की कि देश में पिछले छह दशकों में सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किए गए हैं, और देश के उत्तरी शहरों में कई गर्मी की लहरों की घटना बेहद दुर्लभ है, चीन में इस साल औसतन 4.1 दिन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है, जो 1961 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से सबसे अधिक संख्या है।
चीन 2023 में अल नीनो के कारण उसी घातक संभावना की ओर देख रहा
राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण समिति कार्यालय और प्राकृतिक संसाधन, जल संसाधन, कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालयों और चीन मौसम विज्ञान प्रशासन और राज्य वानिकी और घास के मैदान प्रशासन द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन 2023 में अल नीनो के कारण उसी घातक संभावना की ओर देख रहा है। देश की निराशाजनक तस्वीर पेश की है।   इस रिपोर्ट के अनुसार, जहां देश के उत्तर में पानी से संबंधित आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है, वहीं दक्षिण में सूखे का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी ओर, पूर्वी चीन, जिसे आर्थिक विकास के प्रमुख इंजन के रूप में जाना जाता है, में तूफान से उत्पन्न आपदाओं का अनुभव होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।