विजय माल्या के प्रत्यर्पण मुकदमे पर फैसला जल्द, CBI और ED की टीम लंदन रवाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विजय माल्या के प्रत्यर्पण मुकदमे पर फैसला जल्द, CBI और ED की टीम लंदन रवाना

विजय माल्या ने कहा, मैंने एक भी पैसे का कर्ज नहीं लिया। कर्ज किंगफिशर एयरलाइंस ने लिया। कारोबारी

संकट में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या सोमवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत में फिर से पेश होंगे। माल्या के प्रत्यर्पण के मुकदमे पर फैसला जल्द आ सकता है। इसके अलावा सीबीआई और ईडी की ज्वाइंट टीम ब्रिटेन के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि ठप खड़ी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख रहे 62 वर्षीय माल्या पर करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धन शोधन का आरोप है।

पिछले साल अप्रैल से प्रत्यर्पण वॉरंट के बाद से माल्या जमानत पर हैं। विजय माल्या अपने खिलाफ मामले को राजनीति से प्रेरित बताते रहे हैं। हालांकि, माल्या ने ट्वीट कर कहा, ”मैंने एक भी पैसे का कर्ज नहीं लिया। कर्ज किंगफिशर एयरलाइंस ने लिया। कारोबारी विफलता की वजह से यह पैसा डूबा है। गारंटी देने का मतलब यह नहीं है कि मुझे धोखेबाज बताया जाए।”

Vijay mallya

विजय माल्या कभी साइकिल से जाता था दफ्तर, जानिये कैसे किया अरबों का झोल

विजय माल्या ने कहा कि मैंने मूल राशि का 100 प्रतिशत लौटने की पेशकश की है। इसे स्वीकार किया जाए। माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण का मामला मजिस्ट्रेट की अदालत में पिछले साल चार दिसंबर को शुरू हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।