यूक्रेन संकट के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नाटो की एकता का झंडा किया बुलंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूक्रेन संकट के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नाटो की एकता का झंडा किया बुलंद

यूक्रेन को लेकर बढ़ते संकट के बीच उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुक्रवार को नाटो की एकता का झंडा

यूक्रेन को लेकर बढ़ते संकट के बीच उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुक्रवार को नाटो की एकता का झंडा बुलंद किया और रूस को चेतावनी दी कि यदि राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन पर हमला करते हैं तो अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगी कठोर पाबंदियों के साथ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटनबर्ग के साथ बैठक में हैरिस ने संकट के समय गठबंधन द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया।
हैरिस ने स्टोलटनबर्ग से कहा, ‘‘हम कूटनीति के पक्षधर हैं और ऐसा ही चाहते हैं क्योंकि यह रूस के साथ हुई हमारी बातचीत बातचीत से जुड़ा है, लेकिन हम इसे लेकर भी प्रतिबद्ध हैं कि, अगर रूस आक्रामक रवैया अपनाता है तो हम सुनिश्चित करेंगे कि इसको लेकर कड़ी पाबंदियां लगें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि इस संबंध में गठबंधन (नाटो) मजबूत है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।