भारत में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिये अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इवांका की तारीफ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिये अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इवांका की तारीफ

NULL

भारत में आयोजित हो रहे ग्लोबल इंटरप्रिन्युरशिप समिट यानी वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी शामिल हुई हैं। इस समिट में हिस्सा लेने के लिए इवांका मंगलवार को भारत पहुंचीं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत यात्रा पर गयीं अपनी बेटी एवं सलाहकार इवांका ट्रम्प के इस दौरान महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिये उनकी सराहना की है।

इवांका फिलहाल भारत में हैं और वह हैदराबाद में चल रहे वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस) में हिस्सा लेने के लिये गये एक उच्च स्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। जीईएस की मेजबानी दोनों देश कर रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब इवांका भारत यात्रा पर आयी हैं। बहरहाल अमेरिका के राष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार की हैसियत से यह उनकी पहली यात्रा जरूर है।

ट्रम्प ने देर रात ट्वीट किया बहुत बढ़िया इवांका। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उस ट्वीट को रिट्वीट किया जिसमें कहा गया था कि इवांका की ये टिप्पणियां उद्यमिता को बढ़ने की दिशा में अमेरिकी प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाली हैं ताकि अमेरिकी लोग अपने सपनों को असाधारण विरासत में तब्दील कर सकें।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने भी 36 वर्षीय इवांका की तारीफ की।
निक्की ने कल एक ट्वीट कर कहा कि इवांका ट्रम्प को भारत में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करते देख उत्साहित हूं। इसका अर्थ है अपने देश में कार्यबल बढ़ने में सुधार करना और सरकारी लाल फीताशाही में कटौती करना।

निक्की ट्रम्प प्रशासन में सबसे वरिष्ठ पद पर आसीन भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। इतना ही नहीं वह अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति प्रशासन की कैबिनेट में कार्यरत पहली भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं।

उन्होंने कहा कि वैश्विक तौर पर इसका अर्थ है कि आप ऐसा माहौल बनाना चाहती हैं जिसमें सफलता के लिये जरूरी पूंजी एवं संरक्षण तक दुनियाभर की महिलाओं की पहुंच हो। ‘

हाल के सप्ताह में निक्की ने कहा था कि वह इस साल भारत यात्रा की योजना बना रही थीं लेकिन अपनी अन्य व्यस्तताओं के चलते वह ऐसा नहीं कर सकीं। उम्मीद है वह जल्द भारत यात्रा पर आयेंगी।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीदर नोर्ट ने भी हैदराबाद में इवांका की उपलब्धियों की तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।