त्रिपुरा और बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा पर अमेरिकी सांसद ने व्यक्त की चिंता

हाल ही में हुए भारत के त्रिपुरा राज्य और बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा पर अमेरिका में डेमोक्रैटिक पार्टी

हाल ही में हुए भारत के त्रिपुरा राज्य और बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा पर अमेरिका में डेमोक्रैटिक पार्टी के सांसद एंडी लेविन ने चिंता व्यक्त की है। लेविन ने अपने ट्वीट लिखा,‘‘मैं बांग्लादेश और भारत के त्रिपुरा राज्य में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच लगातार हिंसा की खबरों से बेहद चिंतित हूं।’’ 
सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने से भड़की थी हिंसा 
भारत के पड़ोसी राज्य बांग्लादेश में सोशल मीडिया पर हिंदू समूदाय के प्रति भ्रम फैलाकर दंगा भड़काया गया था जिसमें कई लोगों ने हिंदू समुदाय के मंदिरो, दु्र्गा पूजा के पंडालों  और उनके घरों पर हमला कर दिया था। 
अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के लिए प्रदर्शन में हुई थी हिंसक झड़प
भारत के त्रिपुरा राज्य में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के लिए न्याय की मांग करते हुए एक प्रदर्शन किया जा रहा था, इस दौरान राज्य में हिंसक झड़प हो गई थी।सांसद लेविन ने ‘द वाशिंगगटन पोस्ट’ की इस संबंध में दी एक खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ सभी ताकतों द्वारा उत्तेजक एवं क्रूर उकसावे की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।