अमेरिका ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, भारत को महिलाओं के लिए बताया असुरक्षित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमेरिका ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, भारत को महिलाओं के लिए बताया असुरक्षित

NULL

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए बुधवार को नई यात्रा एडवाइजरी जारी की है जिसमें भारत का नाम भी शामिल किया गया है। इस एडवाइजरी में नंबर एक से नंबर चार तक देशों का लेवल तय किया गया है। भारत को दूसरे और पाकिस्तान को तीसरे स्थान पर रखा गया है। जबकि चौथे स्थान पर अफगानिस्तान जैसे देश हैं।

अमेरिका ने अपने नागरिकों से भारत यात्रा में सावधानी बरतने को कहा है, जबकि पाकिस्तान की यात्रा के बारे में दोबारा सोचने की सलाह दी है।

आपको बता दे कि अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा कल यहां जारी यात्रा परामर्श में महिला नागरिकों को भारत में कहीं भी अकेले नहीं जाने की हिदायत दी गयी है। उसने हर अमेरिकी नागरिक को आतंकवाद एवं आंतरिक अशांति की आशंका के मद्देनजर जम्मू कश्मीर राज्य में नहीं जाने और दोनों देशों की सेनाओं के बीच संभावित सशस्त्र संघर्ष की आशंका को देखते हुए पाकिस्तान की सीमा के दस किलोमीटर के दायरे से दूर रहने को कहा है।

अमेरिकी विदेश विभाग की यह चेतावनी द्वितीय स्तर की है जिसे सामान्य परामर्श से अगले स्तर का माना जाता है। तृतीय चरण के परामर्श में यात्रा टालने और चतुर्थ चरण में यात्रा बिल्कुल नहीं करने की सलाह दी जाती है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में दिए गए लेवल के आधार पर ही दूसरे देशों को सुरक्षा के आधार पर मापा जाता है और इसी आधार पर एयरपोर्ट पर भी चेकिंग, वीजा आदि चीजों का ध्यान रखा जाता है।

इस एडवाइजरी में लिखा है कि जम्मू कश्मीर न जाएं इसका कारण है आतंकवाद और सिविल अनरेस्ट भारत में अमेरिकी महिलाएं अकेले न घूमें। हमारी वेबसाइट विमेन ट्रैवेलर्स पर जाएं।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।