कुरान जलाने पर हुआ हंगामा, इस्लामिक देशों में दिखा गुस्सा, जानिए पूरा मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कुरान जलाने पर हुआ हंगामा, इस्लामिक देशों में दिखा गुस्सा, जानिए पूरा मामला

रमजान का महीना चल रहा ऐसे में पुरे विश्व भर में कुरान जलाने वाले मामले से आक्रोश देखा

रमजान का महीना चल रहा ऐसे में पुरे विश्व भर में कुरान जलाने वाले मामले से आक्रोश देखा जा रह है। आपको आगे बता दें सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में तुर्की दूतावास के सामने रमजान के दौरान कुरान की एक प्रति जलाने की कड़ी आलोचना की है।
जानकारी के आधार पर दक्षिणपंथी रैसमस पलुदन द्वारा कुरान को जलाने की निंदा करते हुए, उन्होंने संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया, सहिष्णुता और सम्मान के मूल्यों को मजबूत किया, नफरत और अतिवाद फैलाने वाली हर चीज को खारिज कर दिया। 
1680088678 untitled project 2023 03 29t162929.068
 दूतावास के सामने रमजान के महीने में कुरान जलाने से दुनियाभर में आक्रोश 
इतना ही नहीं राजा सलमान ने मंगलवार को जेद्दा में अल-सलाम पैलेस में एक कैबिनेट सत्र के दौरान इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान को जलाने पर चर्चा की। इस्लाम विरोधी नेता रासमस पलुदन ने शुक्रवार को कोपेनहेगन में तुर्की दूतावास के सामने कुरान की एक प्रति जलाई। उसने एक मस्जिद के सामने कुरान की प्रति भी जलाई। 
पालुदान का कहना है कि जब तक स्वीडन नाटो में शामिल नहीं हो जाता, तब तक वह हर शुक्रवार को कुरान की प्रति जलाता रहेगा। दरअसल, नाटो में स्वीडन के शामिल होने के रास्ते में तुर्की आड़े आता रहा है, जिसके लिए पलुदान तुर्की दूतावास के सामने कुरान की प्रतियां जला रहा है। देखा जाए तो इस मामले की वजह से हर कोई निंदा इस वक्तव्य की कर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।