बुर्किना फासो में अज्ञात हमलावरों ने की 50 लोगों की हत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बुर्किना फासो में अज्ञात हमलावरों ने की 50 लोगों की हत्या

पूर्वी बुर्किना फासो के मदजोरी में अज्ञात हमलावरों ने कम से कम 50 नागरिक की हत्या कर दी

पूर्वी बुर्किना फासो के मदजोरी में अज्ञात हमलावरों ने कम से कम 50 नागरिक की हत्या कर दी है।पूर्वी क्षेत्र के गवर्नर ह्यूबर्ट यामेओगो ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को पामा शहर के नादियागौ पहुंचने की कोशिश कर रहे मदजोरी शहर के निवासियों को अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने निशाना बनाया।
इसी इलाके में 14 मई को हुए हमले में 17 लोग मारे गए थे और सात अन्य घायल हुए थे। वहीं 19 मई को मदजोरी की सैन्य टुकड़ पर हुए हमले में 11 सैनिकों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए थे। यामेओगो ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।
उल्लेखनीय है कि बुर्किना फासो में 2015 के बाद से ही सुरक्षा खराब हो गई है। यहां 2015 के बाद से अब तक हुए आतंकवादी हमलों में 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।