संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया नौसैनिकों के साथ मिलकर तट से 300 प्रवासियों को बचाया

संयुक्त राष्ट्र ने एक अभियान के तहत लीबिया के तट से करीब 300 से अधिक अवैध प्रवासियों को

संयुक्त राष्ट्र ने एक अभियान के तहत लीबिया के तट से करीब 300 से अधिक अवैध प्रवासियों को बचाया है। यह सभी प्रवासी अब वापस लीबिया लौट आए है। सभी को बचाने के बाद संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त ने इस बात की जानकारी दी। ‘यूएनएचसीआर’ ने ट्वीट किया, लीबियाई नौसैनिकों द्वारा किए गए दो अलग-अलग अभियानों में कुल 307 व्यक्तियों को बुधवार रात त्रिपोली लौटा दिया गया है। इसमें कहा गया है, प्रवासियों में उनमें 22 महिलाएं और 11 बच्चे थे। ‘यूएनएचसीआर’ और पार्टनर आईआरसी (इंटरनेशनल रेस्क्यू कमेटी) दोनों लैंडिंग में शामिल हुए और बचे लोगों को चिकित्सा सहायता और राहत सामग्री प्रदान की।
लीबिया वर्ष 2011 से कर रहा है अराजकता का सामना   
लीबिया 2011 में दिवंगत नेता ‘मुअम्मर गद्दाफी’ के पतन के बाद से अस्थिरता और अराजकता का सामना कर रहा है, जिससे उत्तरी अफ्रीकी देश अवैध अप्रवासियों के लिए प्रस्थान का पसंदीदा स्थान बन गया है, जो भूमध्य सागर को यूरोपीय तटों पर पार करना चाहते हैं। आईओएम (इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन) के मुताबिक, इस साल अब तक कुल 29,427 अवैध अप्रवासियों को बचाया गया है, जबकि 490 की मौत हो गई हैं और 736 केंद्रीय भूमध्य मार्ग पर लीबिया के तट से लापता हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।