संयुक्त राष्ट्र ने यमन प्रतिबंधों पर रूस के मसौदे को मंजूरी दी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संयुक्त राष्ट्र ने यमन प्रतिबंधों पर रूस के मसौदे को मंजूरी दी

NULL

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को यमन में प्रतिबंधों को लेकर रूस के मसौदा प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे पहले रूस ने ब्रिटेन के मसौदे पर वीटो कर उसे निरस्त कर दिया था। इसके बाद रूस के मसौदा प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से पारित किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्रिटेन के मसौदा प्रस्ताव के पक्ष में सुरक्षा परिषद के 11 सदस्य थे जबकि रूस और बोलीविया इसके खिलाफ थे, वहीं चीन और कजाकिस्तान ने खुद को वोटिंग से दूर रखा।

रूस सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य है, उसके वीटो के बाद ब्रिटेन का मसौदा पारित नहीं हो सका। इसके बाद रूस के मसौदा प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इन नए प्रतिबंधों में एक साल तक यानी 26 फरवरी 2019 तक यमन के कुछ लोगों और कंपनियों की संपत्तियां फ्रीज की गई है और इनके यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

 

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।