संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विनी मदिकिजेला-मंडेला के निधन पर शोक जताया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विनी मदिकिजेला-मंडेला के निधन पर शोक जताया

NULL

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दक्षिण अफ्रीका की रंगभेद विरोधी नेता विनी मदिकिजेला-मंडेला के निधन पर शोक जताया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘महासचिव दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा चुकीं विनी मदिकिजेला-मंडेला के निधन से दुखी हैं।’

प्रवक्ता ने कहा, ‘विनी समान अधिकार के लिए संघर्ष करने वाली एक मजबूत और निडर आवाज थीं और उन्हें प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा।’ उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दक्षिण अफ्रीका के लोगों और मदिकिजेला-मंडेला परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

विनी के परिवार ने एक बयान में कहा कि मदिकिजेला-मंडेला का जोहान्सबर्ग में सोमवार को 81 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह आखिरी समय में अपने परिवार के साथ थीं। दक्षिण अफ्रीका के महान रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी रंगभेद के खिलाफ संघर्ष की सबसे महान शख्सियतों में से एक थीं।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।