UN के महासचिव एंटोनियो ने यूपी और बिहार में बाढ़ से हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UN के महासचिव एंटोनियो ने यूपी और बिहार में बाढ़ से हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि वह भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि वह भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य में पिछले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में हुई मौतों से दुखी हैं। 
एक आधिकारिक बयान के अनुसार गुटेरेस ने सोमवार को कहा कि बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से लोगों को विस्थापित भी होना पड़ा है और संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। 
1569913695 bihar flood
गुटेरेस ने आपदा का शिकार हुए परिवारों, भारत की सरकार और लोगों के प्रति संवेदना और एकजुटता व्यक्त की है और घायलों के शीघ और स्वस्थ होने की कामना की है। 
गुटेरेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र बाढ़ का शिकार हुए लोगों की सहायता करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम करने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।