भारत में हुई बैठक के बारे में अगले महीने विस्तृत जानकारी देगी संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद रोधी समिति - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत में हुई बैठक के बारे में अगले महीने विस्तृत जानकारी देगी संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद रोधी समिति

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति अक्टूबर में भारत में हुई अपनी विशेष बैठक के निष्कर्षों

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति अक्टूबर में भारत में हुई अपनी विशेष बैठक के निष्कर्षों के बारे में अगले महीने विस्तृत जानकारी देने की योजना बना रही है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कंबोज ने 1373 आतंकवाद रोधी समिति के अध्यक्ष के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपनी ब्रीफिंग में कहा कि समिति ने भारत सरकार के उदार समर्थन से 28-29 अक्टूबर को मुंबई और नयी दिल्ली में “आतंकवादी उद्देश्यों के लिए नयी और उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग का मुकाबला” विषय पर एक विशेष बैठक आयोजित की थी।
विशेष बैठक में तीन महत्वपूर्ण तकनीकों – इंटरनेट व सोशल मीडिया; नयी भुगतान प्रौद्योगिकियां व धन उगाही के तरीके; और ड्रोन सहित मानव रहित हवाई प्रणाली (यूएएस) पर विचार-विमर्श किया गया था।
कंबोज ने कहा कि समिति ने आतंकवादी उद्देश्यों के लिए नयी और उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग का मुकाबला करने के लिए ‘दिल्ली घोषणा’ को अपनाया है।
कंबोज ने कहा कि समिति अगले महीने की शुरुआत में विशेष बैठक के निष्कर्षों के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी देने की योजना बना रही है। इस दौरान समिति की बैठक उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।