Ukraine-Russia Warः लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए यूक्रेन की महिला सांसद ने उठाई बंदूक, बोलीं- रूस..... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Ukraine-Russia warः लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए यूक्रेन की महिला सांसद ने उठाई बंदूक, बोलीं- रूस…..

रूस का यूक्रेन पर लगातार तीसरे दिन हमला जारी है। यूक्रेन से एक तरफ दम तोड़ते और मुल्क

रूस का यूक्रेन पर लगातार तीसरे दिन हमला जारी है। यूक्रेन से एक तरफ दम तोड़ते और मुल्क छोड़कर भागते लोगों की तस्वीरें सामने आ रही हैं तो वहीं कुछ ऐसी तस्वीरें भी हैं, जो वहां के लोगों का हौसला बढ़ा रही हैं। जंग के बीच यूक्रेन की एक महिला सांसद ने अपने हाथों में हथियार थाम लिया है।उनकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दे कि इस महिला सांसद का नाम किरा रुडिक हैं।
किरा रुडिक का ट्वीट

उन्होंने तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि यूक्रेन का हर पुरुष और महिला रूसी दमनकारियों के आगे हथियार उठाने के लिए तैयार है। उनकी तस्वीर अब दुनियाभर में वायरल हो रही है।  रूस और यूक्रेन के बीच जंग ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। एक तरफ रूसी सैनिक धीरे-धीरे राजधानी कीव में आगे बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर यूक्रेन की सरकार सरेंडर करने को तैयार नहीं दिख रही है। खबर है कि अमेरिका और पश्चिमी देश सीधे तौर पर लड़ाई में नहीं उतरे लेकिन यूक्रेन को हथियार देकर मदद कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के युवा रूसी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई में आगे आए हैं।
यूक्रेन का हर पुरुष और महिला हथियार उठाने के लिए तैयार हैं
इन्हीं में एक हैं यूक्रेन की सांसद किरा रुडिक। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि यूक्रेन का हर पुरुष और महिला हथियार उठाने और हमलावर रूसी सेना के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार है। कलाश्निकोव राइफल के साथ रूडिक की तस्वीर 25 फरवरी को पोस्ट करने के बाद ट्विटर पर वायरल हो गई है।  एक टीवी चैनल से बातचीत में वो आगे कहती हैं कि “हम युद्ध शुरू करने वाले नहीं हैं, हम एक शांतिपूर्ण देश हैं। फिर वे आते हैं और उनके कारण मेरे जैसे लोग जिन्हें हथियार नहीं उठाना चाहिए था, वे ऐसा कर रहे हैं। हम जो मानते हैं उसके लिए लड़ने के लिए तैयार हैं, न कि जीतने और दूसरों से कुछ हथियाने के लिए, लेकिन ये हमारी स्वतंत्रता, हमारे लोगों, हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।