यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी विक्टर को हिरासत में लिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी विक्टर को हिरासत में लिया

यूक्रेन ने भगोड़े नागरिक विक्टर मेदवेदचुक को हिरासत में लिया है जो देश में रूस समर्थक पार्टी के

यूक्रेन ने भगोड़े नागरिक विक्टर मेदवेदचुक को हिरासत में लिया है जो देश में रूस समर्थक पार्टी के पूर्व नेता और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी हैं। इस गिरफ्तारी को लेकर यूक्रेन में उत्साह है जबकि रूस में आक्रोश है। विश्लेषकों का कहना है कि मेदवेदचुक युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच चल रही वार्ता में कीमती मोहरा हो सकते हैं।
रूसी हमले से कई दिन पहले ही नजरबंदी से फरार
मेदवेदचुक को मंगलवार को यूक्रेन के विशेष सुरक्षा सेवा ने हिरासत में लिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रस्ताव रखा कि रूस अपनी कैद में रखे गए यूक्रेनी नागरिकों को रिहा कर मेदवेदचुक की आजादी हासिल कर सकता है। उल्लेखनीय है कि 67 वर्षीय मेदवेदचुक 24 फरवरी को यूक्रेन पर हुए रूसी हमले से कई दिन पहले ही नजरबंदी से फरार हो गए थे। वह देशद्रोह और अलगाववादियों के लिए कोयले की खरीद हेतु आंतकवादी संगठनों को उकसाने तथा उनकी सहायता करने के आरोप में 15 साल से उम्र कैद की सजा काट रहे हैं।
मेदवेदेव ने यूक्रेनियाई अधिकारियों को ‘ सनकी’ करार
मेदवेदचुक के पुतिन से करीबी संबंध है। कहा जाता है कि उनकी छोटी बेटी मेदवेदचुक को ‘गॉडफादर’ मानती है। उनकी गिरफ्तारी से मॉस्को और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई है। रूस के सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने टेलीग्राम ऐप पर यूक्रेनियाई अधिकारियों को धमकी दी है। मेदवेदेव ने यूक्रेनियाई अधिकारियों को ‘ सनकी’ करार देते हुए चेतावनी दी है कि ‘‘वे सतर्क रहें और रात को दरवाजे बंद रखें।’’
जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलक ने कहा कि मेदवेदेव ‘‘कुछ नहीं हैं।’’ पेंटा सेंटर के विश्लेषक वोलोदिमिर फेसेंको ने एसोसिएटेड प्रेस से बुधवार को कहा, ‘‘पुतिन और मेदवेदचुक के बीच दोस्ताना रिश्ते ने उन्हें कीव के लिए अमूल्य पुरस्कार बना दिया है जबकि क्रेमलिन आक्रोशित है और उसकी बदला लेने की खतरनाक मंशा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।