यूक्रेन संकट : स्वीडन और फिनलैंड को रूस ने दी धमकी, NATO में शामिल होने का सोचा तो मॉस्को देगा जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूक्रेन संकट : स्वीडन और फिनलैंड को रूस ने दी धमकी, NATO में शामिल होने का सोचा तो मॉस्को देगा जवाब

नाटो की बैठक में स्वीडन और फिनलैंड के शामिल होने के बाद रूस ने दोनों देशों को धमकी

रूस और यूक्रेन के युद्ध पर हुई नाटो की बैठक में स्वीडन और फिनलैंड के शामिल होने के बाद रूस ने दोनों देशों को धमकी देते हुए कहा यदि नाटो में शामिल होने का इरादा रखते हैं, तो मॉस्को जवाब देगा। रूस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बयान दिया। प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और रूस के आगे बढ़ने के इरादों पर विचार व्यक्त किए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो 
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता के भाषण की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई है जिसमें वह स्वीडन और फिनलैंड के लिए एक धमकी जारी करती दिख रही हैं, वीडियो में यह कहते हुए दिख रही हैं कि इसके ‘गंभीर सैन्य-राजनीतिक नतीजे’ होंगे। जखारोवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, फिनलैंड और स्वीडन को अन्य देशों की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली अपनी सुरक्षा को आधार नहीं बनाना चाहिए।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने स्वीडन को कहा था धन्यवाद 
रिपोर्ट में कहा गया है, स्पष्ट रूप से फिनलैंड और स्वीडन का नाटो में प्रवेश के गंभीर सैन्य-राजनीतिक नतीजे होंगे, जो हमारे देश से प्रतिक्रिया की मांग करेंगे। यह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की  द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद आया है कि देश को दोनों देशों से समर्थन मिल रहा है। जेलेंस्की ने यूक्रेन को सहायता देने के लिए स्वीडन को धन्यवाद कहा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।