यूक्रेन ने रूस पर नरसंहार का लगाया आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूक्रेन ने रूस पर नरसंहार का लगाया आरोप

यूक्रेन की राजधानी कीव से रूसी जवानों की वापसी के बाद शहर के बाहर सड़कों पर जगह-जगह लोगों

यूक्रेन की राजधानी कीव से रूसी जवानों की वापसी के बाद शहर के बाहर सड़कों पर जगह-जगह लोगों के शव पड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से कुछ के हाथ बंधे हैं तो किसी के शरीर पर नजदीक से गोलियां लगने और उत्पीड़न के निशान हैं। ऐसे में, यूक्रेनी प्राधिकारियों ने रविवार को रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया।
यूरोपीय नेताओं ने ज्यादती की निंदा की
बुका में शवों की तस्वीरें सामने आने के बाद यूरोपीय नेताओं ने ज्यादती की निंदा की और मॉस्को के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए जाने की अपील की।
यूक्रेन की महाभियोजक इरिना वेनेदिकतोवा ने कहा कि रूस के कब्जे से हाल में वापस लिए गए कीव क्षेत्र कस्बों से आम लोगों के 410 शव हटाए गए हैं।
‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के पत्रकारों ने राजधानी के पश्चिमोत्तर बुका के पास विभिन्न स्थानों पर कम से कम 21 लोगों के शव देखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।