UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद का हुआ निधन, 40 दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक का ऐलान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद का हुआ निधन, 40 दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक का ऐलान

संयुक्त अरब अमीरात (यूएआई) के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद नाह्यून का शुक्रवार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएआई) के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद नाह्यून का शुक्रवार को निधन हो गया। राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।
2004 से सेवाएं दे रहे थे यूएई के राष्ट्रपति
राष्ट्रपति के मामलों के मंत्रालय ने संयुक्त अरब अमीरात, अरब तथा इस्लामिक राष्ट्र एवं दुनिया के लोगों को यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफ बिन जायद उल नाह्यून के निधन पर शोक व्यक्त किया।  शेख खलीफा ने तीन नवबंर, 2004 से यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। वह अपने पिता, मरहूम शेख जायद बिन सुल्तान अल नाह्यून के उत्तराधिकारी चुने गए थे। शेख जायद ने 1971 से दो नवंबर 2004 तक अंतिम सांस लेने तक यूएई के पहले राष्ट्रपति के तौर पर देश की सेवा की थी।
शेख खलीफा अमीरात के 16वें शासक थे
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक  शेख खलीफा का 1948 में जन्म हुआ था और वह यूएई के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी अमीरात के 16वें शासक थे। वह शेख जायद के सबसे बड़ साहबजादे थे।उनके राष्ट्रपति के बनने के यूएई ने तेजी से विकास किया। शेख खलीफा को एक अच्छा श्रोता, विनम, और लोगों की बातों में गहरी दिलचस्पी रखने वाले व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था। उन्हें यूएई के बहुत पसंदीदा इंसान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।