यूएई ने राष्ट्रपति शेख खलीफा के लिए चौथे कार्यकाल को दी मंजूरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूएई ने राष्ट्रपति शेख खलीफा के लिए चौथे कार्यकाल को दी मंजूरी

संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष विधायी निकाय ने देश के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को

संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष विधायी निकाय ने देश के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को राष्ट्रपति के रूप में चौथे कार्यकाल के लिए मंजूरी दे दी है। आधिकारिक संवाद समिति बुधवार को कहा, ‘‘संयुक्त अरब अमीरात की ‘सुप्रीम फेडरल कौसिंल’ ने महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर, संविधान के अनुसार पांच साल के चौथे कार्यकाल के लिए फिर से भरोसा जताया है।’’ 

इमरान के वादे को PAK सेना ने नकारा, कहा-करतारपुर आने वाले भारतीय सिख श्रद्धालुओं को साथ लाना होगा पासपोर्ट

शेख खलीफा ने नवंबर 2004 में यूएई के दूसरे राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाला था। इससे पहले उनके पिता यह कार्यभार संभाल रहे थे। 71 वर्षीय शेख खलीफा का 2014 में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद से वह सार्वजनिक रूप से कम ही दिखाई देते हैं। हालांकि वह इसके बावजूद फैसले जारी करते रहे हैं। हालिया वर्षों में यूएई का वास्तव में शासन शेख खलीफा के भाई एवं अबू धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद संभाल रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।