चुनाव के दिन जापान में आए तूफान से दो लोगों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चुनाव के दिन जापान में आए तूफान से दो लोगों की मौत

NULL

तोक्यो : जापान में आए शक्तिशाली तूफान की वजह से दो व्यक्ति मारे गए, दो लापता हो गए और दर्जनों व्यक्ति घायल हो गए हैं। तूफान ऐसे मौके पर आया जब जापान में राष्ट्रीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा था। अधिकारियों ने तटीय इलाकों और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को लैन तूफान आने से पहले सुरक्षित जगहों पर चले जाने की सलाह दी थी। इस तूफान को उन्होंने भीषण करार दिया था।

लैन तूफान ने सोमवार की सुबह तोक्यो और आसपास के इलाकों में दस्तक दी। करीब छह घंटे बाद इसका प्रकोप कम हुआ। तूफान की वजह से मूसलाधार बारिश हुई और 162 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तोक्यो के उपनगरीय क्षेत्रों में आज तड़के कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया। देश के मध्य क्षेत्र में रात को ब्लैक आउट होने की वजह से यात्री परेशान हुए और फिर उथरी जापान में कुछ शिनकानसेन बुलेट ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया।

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने बताया कि सोमवार को जिन 300 उड़ानों को रवाना होना था उन्हें पहले ही रद्द किया जा चुका है। रविवार को करीब 500 उड़ानों को तेज हवाओं की वजह से रद्द करना पड़ा था। जापानी द्वीप में मौसम एजेंसी ने रूंची लहरें उठने, भूस्खलन होने और बाढ़ आने की चेतावनी दी थी जिसके बाद पश्चिमी जापान में कुछ नौका सेवाओं को भी रद्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।