अमेरिका मे नाइटक्लब में गोलीबारी, दो लोगों की मौत, चार घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमेरिका मे नाइटक्लब में गोलीबारी, दो लोगों की मौत, चार घायल

अमेरिका के इंडियाना प्रांत के एक नाइट क्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत

अमेरिका के इंडियाना प्रांत के एक नाइट क्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
शिकागो के दक्षिण पूर्व में स्थित गैरी में देर रात करीब दो बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि गोलियां लगने से 34 वर्षीय एक पुरुष और 26 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। प्राधिकारियों ने फिलहाल घायलों के नाम और गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।