तुर्की ने बगदादी की बहन और उसके परिजनों को सीरिया में किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तुर्की ने बगदादी की बहन और उसके परिजनों को सीरिया में किया गिरफ्तार

तुर्की के अधिकारियों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) प्रमुख अबू बकर बगदादी की बड़ी बहन और उसके

तुर्की के अधिकारियों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) प्रमुख अबू बकर बगदादी की बड़ी बहन और उसके परिवार के सदस्यों को उत्तरी सीरिया में गिरफ्तार कर लिया है। तुर्की के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी मिली है। 
सूत्रों के अनुसार अबू बकर बगदादी की बड़ी बहन रासमिया (65) को सोमवार शाम को उत्तरी सीरिया में अलेप्पो प्रांत के अजाज शहर से गिरफ्तार किया है। जहां वह पति और अन्य रिश्तेदारों के साथ रहती थीं। तुर्की के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि छापे के दौरान बगदादी की बहन, उसके पति और उसकी बहू को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार बगदादी की बहन को आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ माना जाता है। उसकी गिरफ्तारी से महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी मिलने की संभावना है। 
गौरतलब है कि गत सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम ने बगदादी को अमेरिकी जावानों द्वारा विशेष अभियान के दौरान सीरिया में मारे जाने घोषणा की थी। अमेरिकी नेता के अनुसार आईएस प्रमुख पर पेंटागन काफी समय से पैनी नजरें रखे हुए था और उसके मारे जानी की पुख्ता खबरे हैं। बाद में रूसी रक्षा मंत्री के प्रवक्ता ईगोर कोनशेंकोव ने कहा कि रूस के पास इसकी विश्वसनीय जानकारी नहीं है कि अमेरिकी सेना ने बगदादी के खिलाफ ऑपरेशन ‘डिस्ट्रॉय’ चलाया था। 

बगदादी की मौत को ऑस्ट्रेलिया सरकार ने ISIS के लिए बताया बड़ा झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।