ट्रंप ने रूसी वकील के साथ अपने चुनाव दल की मुलाकात की जानकारी होने से इंकार किया  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ट्रंप ने रूसी वकील के साथ अपने चुनाव दल की मुलाकात की जानकारी होने से इंकार किया 

NULL

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 में अपनी चुनाव अभियान टीम के शीर्ष सदस्यों और एक रूसी वकील के बीच मुलाकात की जानकारी होने से आज इंकार किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने पूर्व एटार्नी द्वारा किए गए दावों का खंडन किया। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा , ‘‘ अपने बेटे डॉन जूनियर के साथ मुलाकात के बारे में मैं नहीं जानता।

ट्रंप ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कोई व्यक्ति अपने लाभ के लिए कहानियां गढ़ रहा है। वह अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन का जिक्र कर रहे थे। कोहेन अब ट्रंप से अलग हो गए हैं और कोहेन की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।