यूक्रेन की तरफ से लड़ने वाली रूसी महिला को दी गई श्रद्धांजलि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूक्रेन की तरफ से लड़ने वाली रूसी महिला को दी गई श्रद्धांजलि

यूक्रेन में रूस के हमले के बाद यूक्रेन की तरफ से लड़ते-लड़ते जान गंवाने वाली रूसी महिला को

यूक्रेन में रूस के हमले के बाद यूक्रेन की तरफ से लड़ते-लड़ते जान गंवाने वाली रूसी महिला को मित्रों और सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में यहां तीन तोपों की सलामी दी गई।
राजधानी कीव में 34 वर्षीय ओल्गा सिमोनोवा का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया और उन्हें उनके साहस और विनम्र स्वभाव के लिए याद किया गया। सिमोनोवा के ताबूत को नीले और पीले रंग के यूक्रेनी झंडे में लपेटा गया था।
रूसी शहर चेल्याबिंस्क में जन्मी सिमोनोवा को खेलों में गहरी दिलचस्पी थी और उन्हें पर्वतारोहण और कराटे दोनों में महारत हासिल थी।
उनके सहकर्मियों ने बताया था कि 13 सितंबर को उनका वाहन विस्फोटक की चपेट में आ गया था जिससे उनकी मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।