Travel: अमेरिका यात्रा में Top 5 पर पहुंचा भारत, सबसे अधिक खर्च करते हैं भारतीय टूरिस्ट
Girl in a jacket

Travel: अमेरिका यात्रा में top 5 पर पहुंचा भारत, सबसे अधिक खर्च करते हैं भारतीय टूरिस्ट

Travel

Travel: भारत से अमेरिका जाने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। अमेरिका के लिए पर्यटक वाले देशों की सूची में भारत अब पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। अब अमेरिका जाने वाले पर्यटकों के मामले में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश भारत बन चुका है। यह वृद्धि भारत के बढ़ते मध्यम वर्ग और युवाओं की बदौलत हो रही है। अनुमान है कि 2024 में भारत से अमेरिका जाने वाले पर्यटकों की संख्या 30 फीसदी तक बढ़ सकती है।

अमेरिका में सबसे अधिक खर्च करते हैं भारतीय पर्यटक

बता दें भारतीय पर्यटक दूसरे देशों के पर्यटकों की अपेक्षा अमेरिका में अधिक खर्च करते हैं। जिसके चलते वे अमेरिका को होने वाली कुल पर्यटन आय में बड़ा योगदान देते हैं। यह आय हर साल 173.9 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाती है। पर्यटन विभाग के अनुसार जनवरी से अक्टूबर 2023 के बीच भारतीय पर्यटकों द्वारा अमेरिका में किया गया खर्च,  2022 की तुलना में लगभग 30% अधिक है। यह वीजा आने में तेजी, फ्लाइट्स की बेहतर कनेक्टिविटी और भोजन, खेल, अन्य एक्टिविटी जैसे नए पर्यटन विकल्पों के कारण संभव पाया है। 2023 में 17 लाख भारतीय पर्यटक अमेरिका गए। पहले भारतीय पर्यटक केवल New York, Los Angeles जैसे बड़े शहरों तक ही जाते थे, लेकिन अब वे अमेरिका के छोटे शहरों में घूमना अधिक पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा, भारतीय पर्यटक अन्य देशों के लोगों की तुलना में अमेरिका में काफी ज्यादा खर्च करते हैं। वे अपनी यात्रा के दौरान अधिकतर Shopping, ऐतिहासिक स्थलों को देखने और खाने-पीने के लिए भी पैसा खर्च करने को तैयार रहते हैं।

travel2

इस प्रकार हैं वीजा के लिए सुविधाएं

2023 में अमेरिका जाने वाले 12 लाख भारतीयों को नई वीजा मिली। इसके अलावा अमेरिका ने भारतीयों के लिए 2.5 लाख नए टूरिस्ट वीजा स्लॉट खोले हैं। वीजा का इंतजार कम करने के लिए हैदराबाद के अमेरिकी दूतावास में अब एक दिन में 3,500 अपॉइंटमेंट्स होती हैं, जिन्हें weekend में भी प्रोसेस किया जाता है।

travel3

लेकिन फिर भी, देखा जाए तो ये संख्याएं पर्याप्त नहीं हैं। भारतीयों को अभी भी वीजा के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, फिर भी वीजा के लिए इंतजार का समय ज्यादा है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।