Girl in a jacket

जर्मनी में ट्रेनों में टक्कर, दो लोगों की मौत

NULL

बर्लिन  : जर्मनी में दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई अन्य घायल हो गये हैं। राष्ट्रीय रेल कंपनी का कहना है कि कल जर्मनी के दक्षिणी बवारिया प्रांत में एक यात्री ट्रेन और माल गाड़ी में टक्कर हो गयी। कंपनी के प्रवक्ता ने जर्मन संवाद समिति डीपीए को बताया कि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं , जबकि कुछ लोगों को हल्की चोट लगी है। कंपनी ने तत्काल टक्कर के कारण सहित अन्य पहलूओं पर कोई जानकारी नहीं दी है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।