उज्बेकिस्तान में निरंकुश शासन के बाद आज पहला संसदीय चुनाव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उज्बेकिस्तान में निरंकुश शासन के बाद आज पहला संसदीय चुनाव

उज्बेकिस्तान में निरंकुश शासन के बाद रविवार को पहला संसदीय चुनाव हो रहा है। मध्य एशिया के सबसे

उज्बेकिस्तान में निरंकुश शासन के बाद रविवार को पहला संसदीय चुनाव हो रहा है। मध्य एशिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में मतदान केंद्र स्थानीय समयानुसार आठ बजे खोले गए और मतदान 12 घंटे तक चलेगा। देश के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने कट्टरपंथी पूर्ववर्ती इस्लाम करीमोव के निधन के बाद 2016 में सत्ता संभाली थी। करीमोव ने लगभग तीन दशकों तक शासन किया था। 

ईरान के विदेश मंत्री करेंगे जयशंकर का स्वागत

मिर्जियोयेव की करीमोव की तानाशाही के विपरीत कई राजनीतिक बंदियों को रिहा करने और देश को पर्यटन एवं विदेशी निवेश के लिए खोलने के लिए तारीफ की जाती है। मुस्लिम बहुल लेकिन सख्त धर्मनिरपेक्ष उज्बेकिस्तान की आबादी 3.3 करोड़ है जिनमें दो करोड़ से अधिक लोग मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।