फ्लोरिडा के योग स्टूडियो में गोलीबारी, बंदूकधारी समेत तीन मरे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फ्लोरिडा के योग स्टूडियो में गोलीबारी, बंदूकधारी समेत तीन मरे

फ्लोरिडा की राजधानी में एक योग स्टूडियो में एक बंदूकधारी के हमले में दो लोगों की मौत हो

फ्लोरिडा की राजधानी में एक योग स्टूडियो में एक बंदूकधारी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। तालाहासी के पुलिस प्रमुख माइकल डेलियो ने शुक्रवार रात बताया कि स्टूडियो में जाने के बाद व्यक्ति ने छह लोगों को गोली मारी। डेलियो ने बताया कि इसके बाद संदिग्ध ने खुद को भी गोली मार ली। यह घटना शुक्रवार को शाम 5.30 बजे हुई।

फिलहाल बंदूकधारी और मृतकों की पहचान नहीं हुई है तथा अन्य पीड़ितों की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि हमलावर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया और अधिकारी इसके पीछे के संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। शहर के कमीश्नर स्कॉट मैडॉक्स घटनास्थल पर हैं। उन्होंने फेसबुक पर कहा, ”मेरे पब्लिक सर्विस करियर में मैंने कई बुरे दृश्य देखे लेकिन यह सबसे बुरा है। कृपया प्रार्थना करें।”

यहूदी प्रार्थना स्थल पर गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।