तेज भूकंप के झटके से थर्रथर्राया इंडोनेशिया : 82 की मौत, 100 घायल, सुनामी की चेतावनी हटाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तेज भूकंप के झटके से थर्रथर्राया इंडोनेशिया : 82 की मौत, 100 घायल, सुनामी की चेतावनी हटाई

NULL

इंडोनेशिया में रविवार शाम भारतीय समयानुसार 05.16 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 दर्ज की गई है। तेज तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी। हालांकि बाद में चेतावनी को रद्द कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक भूकंप से 82 लोगों के मरने की खबर है। वहीं 100 से ज्यादा लोग जख्मी हैं।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र लमबोक आइलैंड के पास दर्ज किया गया है। बताया जा रहा कि भूकंप का केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था। अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से समुद्र के आस-पास नहीं जाने की अपील की थी। भूकंप के तेज झटके महसूस होने पर लोग घरों, होटलों और रेस्टोरेंट के बाहर निकल आए।

माताराम के तलाशी एवं बचाव अभियान के प्रवक्ता अगुस हेन्ड्रा संजाया ने बताया कि ताजा आंकडे के अनुसार भूकंप से 82 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भूकंप से 100 से ज्यादा लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद जारी की गई सुनामी की चेतावनी को रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि नवीनतम भूकंप में एक संक्षिप्त सुनामी चेतावनी जारी की गई थी। इससे बाली के देनपासार में भी इमारतों को क्षति पहुंची। इन इमारतों में एक डिपार्टमेंटल स्टोर और हवाई अड्डे टर्मिनल की इमारत शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।