अंजू से जुड़े वो 5 संदेह, जिसकी वजह से भारत में मचा तहलका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अंजू से जुड़े वो 5 संदेह, जिसकी वजह से भारत में मचा तहलका

दुनिया में प्यार का रंग लोगों के ऊपर इतना चढ़ गया है की , लोग अपने प्यार को

दुनिया में प्यार का रंग लोगों के ऊपर इतना चढ़ गया है की , लोग अपने प्यार को पाने के लिए देश की सीमा तक को लांघने के लिए तैयार हो जाते हैं।  जी ये वही प्रेम कहानी है जिसने सीमा हैदर को पाकिस्तान से भारत आने के लिए मजबूर कर दिया और भारत की अंजू को पाकिस्तान जाने के लिए। 
 भारत में जहां सीमा हैदर और सचिन के प्यार के चर्चे ऊंचाइयां छू रहे हैं, वहीँ पाकिस्तान की वादियों में अंजू नसरुल्ला के साथ फोटो शूट करते हुए नज़र आ रही है। बता दें की  ने सचिन मीणा से शादी कर पाकिस्तान न जाने की बात कहते हुए नज़र आ रही हैं, वहीँ दूसरी ओर अंजू और नसरुल्ला के निकाह की खबरे आसमान छू रही है। अब सवाल उठता है की क्या अंजू ने सचमें शादी कर इस्लाम को कबूल लिया है ?  इसका जवाब आप पढ़ेंगे आज के पुरे लेख में।  
अंजू के निकाह का सच

पाकिस्तान पहुंची अंजू ने इस्लाम को कबूलकर पाकिस्तान के नसरुल्ला से शादी कर ली है।  बता दें की अब उसका नया नाम फातिमा रखा गया गया, उनके इस धर्म परिवर्तन के बाद अंजू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हथियारों से भरे जो लोग दिख रहे हैं वो पाकिस्तानी पुलिस के जवान है। अंजू का ईसाई धर्म छोड़कर  मुस्लिम धर्म में परिवर्तन होना, वो भी अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला के साथ शादी करना जो की भारतीय नहीं बल्कि एक पाकिस्तानी है, ये काफी संदेह जनक है।  जहां कुछ दिनों के अंदर ही भारत अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, इस बीच   ये खबर काफी  पैदा करते हैं।  जिनकी सूची निम्नलिखित है।  

इन बातों की वजह से अंजू पर हो रहा संदेह 
1. पाकिस्तानी मीडिया को अंजू के पाकिस्तान में होने की खबर कैसे मिली ? जब उसके पति अरविन्द को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 
2.  पाकिस्तान जाने के लिए अंजू 1 साल से कोशिशें कर रही थी, फिर सीमा के भारत में होने की इस खबर को आते ही उसे कैसे पाकिस्तान एम्बेसी इतनी जल्दी वीज़ा दे देती है?
3. अंजू का पकिस्तान में होने की बात को ज़बरदस्ती पुख्ता करवाया गया, और अंजू  कबूल करते हुए नज़र आयी की वो पाकिस्तान में हैं और अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से मिलने आई है।  
4. अंजू-नसरुल्लाह कहा था की वो दोनों सिर्फ दोस्त हैं, तो अचानक निकाह तक बात कैसे पहुँच गयी? 
5. अंजू का निकाह नाम छुपाने की जगह वायरल क्यों किया गया? जिसमें अंजू के निकाह से जुड़े डॉक्यूमेंट क्यों वायरल  हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 17 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।