इस भारतीय ने सूडान और इजिप्ट के बीच बनाया अपना देश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस भारतीय ने सूडान और इजिप्ट के बीच बनाया अपना देश

NULL

भारत के एक युवा ने नॉर्थ अफ्रीका में जमीन के 800 स्क्वॉयर मील के हिस्से को अपना देश घोषित कर दिया है। इंदौर के रहने वाले सुयश दीक्षित नाम के इस शख्स ने इस देश का नाम ‘किंगडम ऑफ दीक्षित’ रखते हुए संयुक्त राष्ट्र तक में अपनी दावेदारी भेज दी है। सुयश ने खुद को इस देश का राजा घोषित किया है और अपने पिता को प्रधानमंत्री।

Egypt

जानकारी के मुताबिक ये यह पूरा इलाका रेगिस्तानी है, जो मिस्त्र और सूडान की दक्षिणी सीमा से लगा हुआ है। मिस्त्र और सूडान इसे अपना इलाका नहीं मानते।

Egyptमिस्त्र का मानना है कि 800 वर्ग मील का यह इलाका सूडान का है, तो सूडान यह मानता है कि यह मिस्त्र का है। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे कोई व्यक्ति जमीन के एक टुकड़े पर अपना दावा कर उसे नया देश घोषित कर सकता है? दरअसल यह जमीन का टुकड़ा है ही खास।

Egypt

बीर ताविल नाम का यह इलाका इजिप्ट और सूडान के बीच में है। 800 स्क्वॉयर मील के इस इलाके पर किसी भी देश का दावा नहीं है। 1899 में ब्रिटिशों द्वारा सीमा के निर्धारण के बाद यह दुनिया का ऐसा इलाका हो गया, जिस पर किसी देश का दावा नहीं है।

Egyptसुयश ने अपने फेसबुक जब पहली बार उस क्षेत्र पर दावा करते हुए तस्वीरें डाली तो पूरी दुनिया में हलचल मच गई।

Egypt

उन्होंने अपनी कहानी भी शेयर की है, जिसमें सुयश ने बताया है कि वे 319 किमी का सफर कर यहां तक पहुंचे। उनके अनुसार रेगिस्तानी क्षेत्र में पहुंचने के लिए कोई सड़क भी नहीं थी। यहां आकर उन्होंने पौधा लगाने के लिए बीज बोया और उसे पानी दिया। सुशय का कहना है कि यहां पौधे का बीज लगाकर अब मैं यह दावा करता हूं कि यह सारी जगह मेरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।