यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच इस देश ने जब्त किया रूस का तेल टैंकर, पुतिन पर दवाब बनाना है लक्ष्य - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच इस देश ने जब्त किया रूस का तेल टैंकर, पुतिन पर दवाब बनाना है लक्ष्य

रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध को 55 दिन हो चुके है और अभी भी पुतिन

रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध को 55 दिन हो चुके है और अभी भी पुतिन की सेना के ताबड़तोड़ हमले जारी है। इस बीच यूनान के अधिकारियों ने बताया कि, उन्होंने रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के तहत एजियन सागर में एक रूसी टैंकर को जब्त कर लिया है। यूनान के तटरक्षक बल ने बताया कि उसने 15 अप्रैल को एक तेल का टैंकर जब्त किया, जिसपर रूस का ध्वज लगा था। इसमें रूस के चालक दल के 19 सदस्य थे।
जब्ती आदेश जहाज से संबंधित है, न कि उसके सामान से : अधिकारी
यूनान तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि, अभी इस टैंकर को इविया द्वीप के दक्षिणी तट पर केरीस्टोस की खाड़ी में रोककर रखा गया है। उन्होंने बताया कि जब्ती आदेश जहाज से संबंधित है, न कि उसके सामान से। यूनान, यूरोपीय संघ का सदस्य है। यूरोपीय संघ ने रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद रूस के खिलाफ व्यापक प्रतिबंध लगाए हैं, जिसका मकसद रूसी अर्थव्यवस्था और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार पर दबाव बनाना है।

1650361460 ship

आयात और निर्यात पर है प्रतिबंध
प्रतिबंधों में विभिन्न प्रकार के सामानों के आयात तथा निर्यात पर प्रतिबंध और रूसी ध्वज वाले जहाजों द्वारा यूरोपीय संघ के बंदरगाहों तक पहुंच पर रोक शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।