प्लेन में अनजान लड़के के साथ सेक्स करना महिला को पड़ा भारी, मिली यह सजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्लेन में अनजान लड़के के साथ सेक्स करना महिला को पड़ा भारी, मिली यह सजा

NULL

गैटविक एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले वर्जिन अटलांटिक विमान के क्रू को एक बेहद अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब विमान में सवार एक महिला और पुरुष बाथरूम में सेक्स करते पाए गए। हैरानी की बात यह है कि ये दोनों विमान में चढ़ने से पहले एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे। वर्जिन अटलांटिक के मुताबिक , महिला को आजीवन बैन कर दिया गया है।

आपको बता दे कि मामला 13 मार्च का है। जब एक महिला ने पहले अनजान लड़को को किस किया और इसके बाद दोनों इकॉनमी क्लास के बाथरूम चले गए। दोनों को टॉयलेट में जाते हुए देख एक अन्य यात्री ने देखा और फ्लाइट अटेंडेंट को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तीन फ्लाइट अटेंडेंट्स ने जाकर टॉयलेट का दरवाजा खटखटाया और जब दरवाजा खुला तो दोनों आपत्तिजनक हालत में थे।

पास में ही बैठे एक शख्स ने ‘द सन’ को बताया कि वह दोपहर 12.30 बजे विमान में पूरी तरह से नशे में धुत होकर चढ़ी थीं। वह काफी फ्रेंडली थी। उन्होंने मुझसे और मेरे दोस्त से पहले बात करने की कोशिश की। इसके बाद महिला की विमान में ही सफर कर रहे एक शख्स से बातचीत हुई और थोड़ी देर बाद वे किस कर रहे थे। कुछ देर बाद ही महिला टॉयलेट चली गई और वह शख्स भी उसके पीछे-पीछे गया।

विमान में सफर कर रहे अन्य यात्री के मुताबिक, ‘सब जानते थे कि क्या हो रहा है क्योंकि वे काफी आवाज कर रही थी।’ एक विडियो फुटेज में देखने से पता चलता है कि बाथरूम से पहले अनजान व्यक्ति निकलता है और बताता है कि महिला बीमार है। लेकिन विमान के स्टाफ ने शख्स की बात को काटते हुए पूछा कि जब वे दोनों एक-दूसरे को जानते तक नहीं तो एकसाथ बाथरूम में कैसे हैं? जब क्रू दोनों यात्रियों को अलग-अलग सीटों पर बैठाने में कामयाब रहा तो सभी यात्री ताली बजाने लगे।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।