कोरोना की स्थिति गंभीर होने पर अमेरिका ने भारत यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की

भारत में कोविड-19 महामारी की स्थिति गभीर होने की वजह से 30 अप्रैल को अमेरिका ने भारत पर

भारत में कोविड-19 महामारी की स्थिति गभीर होने की वजह से 30 अप्रैल को अमेरिका ने भारत पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन पसाकी ने उसी दिन एक संक्षिप्त ब्यान में कहा कि भारत में नए कोरोनो वायरस संक्रमणों की अत्यधिक संख्या और कई प्रकारों के परिवर्तित वायरस के प्रसार के कारण, अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की सिफारिशों के अनुसार, अमेरिकी सरकार भारत पर यात्रा प्रतिबंध लगाएगी।
संबंधित कदम 4 मई को लागू किया जाएगा। बयान में प्रतिबंध के संबंधित विषय का परिचय नहीं दिया गया। अमेरिकी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि भारत पर प्रतिबंध अमेरिकी नागरिकों और स्थायी निवासियों पर लागू नहीं होते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने हाल ही में अमेरिकी नागरिकों को भारत नहीं जाने का सुझाव पेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।