भारत और जापान ने गुरुवार को सेमीकंडक्टर जैसी महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग के अलावा रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों की संभावना तलाशी।
भारत और जापान के बीच मजबूत तथा स्थायी साझेदारी की अहम भूमिका पर दिया जोर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर तथा जापान के उनके समकक्ष योशिमासा हयाशी ने मुक्त, स्वतंत्र एवं समृद्ध हिंद-प्रशांत सुनिश्चित करने में भारत और जापान के बीच मजबूत तथा स्थायी साझेदारी की अहम भूमिका पर जोर दिया।
भारत में पांच हजार अरब येन जापानी निवेश के लक्ष्य को हासिल करने की महत्ता पर भी दिया जोर
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों पक्षों ने 2022-27 में भारत में पांच हजार अरब येन जापानी निवेश के लक्ष्य को हासिल करने की महत्ता पर भी जोर दिया।
भारत-जापान रणनीतिक संबंधों की समीक्षा की और उन्हें मजबूत करने के लिए हयाशी के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचने के कुछ घंटे बाद यह बातचीत हुई।
जयशंकर ने ट्वीट माध्यम से यह जानकारी देते हुए कहा कि 15वें भारत-जापान रणनीतिक संवाद में चर्चा को सार्थक तथा व्यापक बताया।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-जापान के दोनों मंत्रियों ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
आपको बता दे कि जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी कि पिछले 5 महीनों में यह उनकी दूसरी भारत यात्रा है।