श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने कहा : सत्तारूढ़ गठबंधन बना रहेगा  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने कहा : सत्तारूढ़ गठबंधन बना रहेगा 

NULL

कोलंबो : श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने आज देश की संसद से कहा कि राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की पार्टी के साथ उनकी ‘‘राष्ट्रीय एकता’’ सरकार सलामत है। हाल ही में संपन्न स्थानीय चुनाव में उनके गठबंधन की करारी हार के बाद राजनीतिक गतिरोध कायम हो गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि चुनावों में हार के फलस्वरूप उनकी सरकार गिर सकती है। उनके इस बयान के बाद यह गतिरोध समाप्त हो गया है।

विक्रमसिंघे की यूनाइटेड नेशनल पार्टी उस समय संकट में घिर गयी जब पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की नई पार्टी श्रीलंका पीपुल्स पार्टी ने राष्ट्रपति की पार्टी श्रीलंका फ्रीडम पार्टी को हरा दिया। 10 फरवरी को हुए चुनाव में राजपक्षे की पार्टी ने 340 में से 225 परिषदों में जीत हासिल की। प्रधानमंत्री ने संसद में कहा, ‘‘वह समझौता जारी रहेगा जिसे इस सदन की मंजूरी प्राप्त है। समझौता अब भी वैध है। इसे रद्द करने का कोई कारण नहीं है।’’

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।