चलती कार में लड़की ने की शर्मनाक हरकत, वीडियो हुआ वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चलती कार में लड़की ने की शर्मनाक हरकत, वीडियो हुआ वायरल

NULL

आजकल ज्यादातर लोग सफर करने के लिए कैब का यूज़ करते है। आपको बता दे कि कई बार कैब के ड्राइवर की यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती रहती हैं। लेकिन यहाँ उल्टा हुआ है। कभी-कभी यात्री भी कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे बाद में वे शर्मिंदा हो जाते हैं।

आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की कैब के अंदर ऐसी करतूत कर बैठती जिससे सभी उसकी इस हरकत पर खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में अमेरिका के ब्रुकलिन में एक कैब में पीछे की सीट पर दो लड़कियां और एक लड़का बैठा हुआ है।

और ड्राइवर कैब चला रहा है। कुछ ही देर में बीच में बैठी हुई लड़की कैब में रखे टिप बॉक्स में पैसे चुराती है और एक जगह कैब रुकने पर तीनों सवारी चुपचाप कैब से निकल कर भाग जाते हैं।

इन लड़कियों की यह शर्मनाक हरकत गाड़ी में लगे कैमरे में कैद हो गई। लड़की की उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लड़की को पहचान लिया गया. लड़की का नाम गैब्रिएल कैनालेस बताया जा रहा है।

अमेरिकन मीडिया के अनुसार, ड्राइवर ने इस घटना की जानकारी अपनी कंपनी को दी। कैब उबर कंपनी की थी। उबर ने उस लड़की का नाम काली सूची में डाल दिया है और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

https://youtu.be/X6DEPpFZu9M

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।