नाइजीरियाई सेना पर लगे गंभीर आरोप ,पहले महिलाओं को आतंकियों से बचाया फिर किया " रेप " - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नाइजीरियाई सेना पर लगे गंभीर आरोप ,पहले महिलाओं को आतंकियों से बचाया फिर किया ” रेप “

NULL

नाइजीरिया की सेना पर आतंकी संगठन बोको हराम के चंगुल से बचाई गईं महिलाओं के साथ रेप करने के आरोप लगे हैं। आपको बता दे कि ये आरोप मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन ऐमनेस्टी इंटरनैशनल द्वारा बुधवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में लगाए गए हैं। वही ,इस रिपोर्ट में नाइजीरियाई सेना पर अपने देश के आम नागरिकों पर गोली चलाने और उनके घर जलाने के आरोप भी लगे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नाइजीरिया की सेना ने बोको हराम के कई बड़े ठिकानों पर फायरिंग कर उनके ठिकानों को तहस नहस तो कर दिया है। लेकिन सेना ने नागरिकों पर भी अंधाधुंध फायरिंग की है और इस फायरिंग में कई घर भी तबाह हो गए हैं।

वही , रिपोर्ट में नाईजीरियाई सैनिकों पर बेहद ही गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। और कहा गया है कि यह बहुत चौंकाने वाली बात है कि जो महिलाएं पहले से ही बोको हराम के चंगुल मे प्रताड़ना झेल रही थी सैनिकों ने उन्हें वहां से आजाद कराने के बाद उनके साथ बलात्कार किया।

पिछले करीब एक दशक से नॉर्थ ईस्ट नाइजरिया में खूंखार संगठन बोको हराम आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहा है। साल 2015 से सेना ने इनके खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की है। इस दौरान सेना द्वारा कई बार मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाएं भी सामने आई हैं। सेना और बोको हराम के बीच इस लड़ाई में अब तक नाइजीरिया के नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र में 30,000 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

बता दे कि एमेनेस्टी इंटरनेशनल की तरफ से जो रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट को कई पत्रकारों और वकीलों द्वारा तैयार किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया गया रहै कि बोको हराम के कब्जे वाले इलाके को संगठन से आजाद कराने के बाद सेना ने लोगों को कैंपों में जाने के लिए कहा। लेकिन कैंप में इन लोगों को खाना और चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। रिपोर्ट के मुताबिक बामा हॉस्पीटल कैंप में करीब 1000 लोगों की मौत भूख और गंभीर बीमारी की वजह से हो गई है। यह मौत साल 2015 और 2016 के बीच हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कैंप में 15-30 लोग हर दिन मर रहे हैं।

इससे पहले भी बोको हराम से लड़ने के दौरान नाइजीरिया की सेना पर पहले भी मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लग चुके हैं। इस तरह के आरोप सबसे ज्यादा नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में लगे, जहां बोको हराम के आतंकियों ने करीब एक दशक तक आम लोगों पर हिंसक हमले किए।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।