भयानक आग से लंदन के ऐतिहासिक कैमडेन लॉक मार्किट का हिस्सा नष्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भयानक आग से लंदन के ऐतिहासिक कैमडेन लॉक मार्किट का हिस्सा नष्ट

NULL

लंदन : उत्तरी लंदन के ऐतिहासिक कैमडेन लॉक मार्किट में आग लगने से इसके कई हिस्से बर्बाद हो गए हैं। यह मार्किट पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र था। इस घटना के एक महीने पहले ही शहर की एक इमारत में भयानक आग लगने से 80 लोगों की मौत हो गई थी।

दमकल विभाग का दावा आग पर काबू पा लिया गया
लंदन फायर ब्रिगेड (एलएफबी) ने बताया कि 70 अग्निशमन कर्मियों और 10 दमकल वाहनों को मौके पर भेज दिया गया था। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। स्कॉटलैंड यार्ड ने एक बयान में बताया, इस घटना में किसी के झुलसने की खबर नहीं है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। आग के कारणों का अभी भी पता नहीं चला है।

इस मार्किट में पहले भी दो बार आग लग चुकी है
आपातकालिन सेवाओं के कर्मचारी अभी भी मौके पर मौजूद हैं और जांच जारी है। हाल के वर्षों में इस मार्किट में दो बार आग लगने की घटना हो चुकी है। लंदन अभी भी पिछले महीने ग्रेनफेल टावर आवासिय ब्लॉक में लगी भयानक आग के जख्म से उबरने की कोशिश में है। इस आग की घटना में 80 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग विस्थापित हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।