दुनिया भर में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या एक लाख के पार हुई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुनिया भर में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या एक लाख के पार हुई

कोरोना वायरस से 97 देशों में अब तक एक लाख 2 हजार 242 मामलों की पुष्टि हो चुकी

कोरोना वायरस से 97  देशों  में अब तक एक लाख 2 हजार 242 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 19 देशों में  3500 जान जा चुकी हैं। चीन में मरने वालों का आंकड़ा 3070 पहुंच चुका है और  80 हजार 651 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सैन फ्रांसिस्को खड़े किए गए  क्रूज ग्रैंड प्रिंसेस में फंसे 21 यात्री संक्रमित पाए गए हैं। 
अमेरिकी  उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा है कि क्रूज में सवार सभी 3533 यात्रियों की  जांच की जाएगी। संक्रमण के चलते चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा 197 और ईरान में 124  लोगों की जान गई है। शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ ने दुनिया से कहा- यह  वक्त पीछे हटने का नहीं, बल्कि मिलकर काम करने का है।  
पिछले साल दिसंबर में चीन से फैलने शुरु हुए वायरस ने 97 देशों को अपनी  चपेट में ले लिया है। 102,180 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से  80,651 मामले चीन में सामने आए हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग  ने शनिवार को कहा कि देश में शुक्रवार को इस वायरस के संक्रमण के 99 नए  मामले सामने आये हैं और 28 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।