बांग्लादेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंची - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बांग्लादेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंची

अधिकारियों के अनुसार 48 घंटों में करीब 20 लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या

बांग्लादेश में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 100 के पार पहुंच गई। वहीं अधिकारियों ने बताया कि देश के कई हिस्सों में बाढ़ के पानी का स्तर अभी बढ़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार 48 घंटों में करीब 20 लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या 104 पर पहुंच गई है जिससे मानसून पिछले कई सालों में सबसे भयावह बन गया है। ज्यादातर लोगों की मौत डूबने से हुई है लेकिन कुछ की भूस्खलन, सांप के काटने और बिजली गिरने से हुई है। 
जमालपुर के जिला प्रशासक अहमद कबीर ने कहा जमालपुर में गुरुवार को बाढ़ के तेज प्रवाह में नाव पलटने से छह से 18 साल की पांच लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। ब्रह्मपुत्र नदी 10 जुलाई के बाद से उफान पर है जिससे जमालपुर में करीब 12 लाख लोग बेघर हो गए हैं या प्रभावित हुए है। नदी का पानी पिछले हफ्ते 1975 के बाद से अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। 
मयमनसिंह जिला के प्रशासक मिजानुर रहमान ने बताया कि जिले के छह गांवों में बाढ़ आ गई थी जब नदी के पानी से एक तटबंध टूट गया था और 2,000 लोगों को अपना घर छोड़ कर भागना पड़ा। जिला अधिकारियों के मुताबिक 10 जुलाई से बाढ़ से करीब 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 

लोकसभा में उठी अनुच्छेद 370 को समाप्त करने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।