श्रीलंका में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, सरकार ने खुले स्थानों पर मास्क लगाना किया अनिवार्य - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीलंका में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, सरकार ने खुले स्थानों पर मास्क लगाना किया अनिवार्य

श्रीलंका सरकार ने खुले स्थानों पर मास्क लगाने को बृहस्पतिवार को एक बार फिर से अनिवार्य कर दिया।

श्रीलंका सरकार ने खुले स्थानों पर मास्क लगाने को बृहस्पतिवार को एक बार फिर से अनिवार्य कर दिया। इससे दो दिन पहले ही सरकार ने खुले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म कर दी थी, लेकिन बंद स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में मास्क लगाना जरूरी था।
सावदानियों को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ ए गुणावर्धना ने एक बयान में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री चन्नी जयसुमना की ओर से सोमवार को घोषित की गई छूट को अस्थायी रूप से स्थगित किया जाता है।उन्होंने कहा कि देश में हो रही बड़ी सार्वजनिक सभाओं को ध्यान में रखते हुए, खुले स्थानों पर मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म करने वाली घोषणा पर अस्थायी रोक लगाई जाती है और पहले की तरह ही बाहर भी मास्क अनिवार्य होगा।
निर्देश बृहस्पतिवार मध्य रात्रि से प्रभावी हो जाएंगे
स्वास्थ्य मंत्री जयसुमना ने सोमवार को कहा था कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना जरूरी नहीं होगा, हालांकि, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते समय और कार्यालयों जैसे बंद स्थानों पर मास्क लगाना जरूरी रहेगा।श्रीलंका में कोविड के मामलों में कमी आई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 6.6 लाख दर्ज किए गए हैं और 16,497 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।