रूस पर लग सकते हैं सबसे कठोर अमेरिकी प्रतिबंध - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रूस पर लग सकते हैं सबसे कठोर अमेरिकी प्रतिबंध

यूक्रेन में रूसी सैनिकों की तैनाती को आक्रमण करार देने के व्हाइट हाउस की घोषणा के बाद मास्को

यूक्रेन में रूसी सैनिकों की तैनाती को आक्रमण करार देने के व्हाइट हाउस की घोषणा के बाद मास्को पर कठोर प्रतिबंध लगने की संभावना है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्पष्ट कर दिया है कि वाशिंगटन व्यापक वित्तीय प्रतिबंध लगाने का इरादा रखता है।
बाइडन प्रशासन ने कहा कि अमेरिका के सबसे कठोर प्रतिबंध का पैकेज यूरोपीय देशों के सहयोग से तैयार कर लिया गया है, जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस के अंतराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त होगा। इससे रूस में मंदी आने की संभावना बनेगी।
अमेरिका ने अब तक यह खुलासा नहीं किया है कि वह संभावित कठोरतम पाबंदियों में किस विकल्प का उपयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।