Thailand Flood: थाईलैंड में बाढ़ ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 25 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Thailand Flood: थाईलैंड में बाढ़ ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 25

थाईलैंड में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। देश में 6

Thailand Flood: थाईलैंड में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। देश में 6 राज्य भयानक बाढ़ झेल रहे हैं। हालांकि जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। यह जानकारी देश के आपदा निवारण एवं न्यूनीकरण विभाग ने मंगलवार को दी। समाचार एजेंसी के अनुसार, 22 नवंबर से भारी वर्षा और अचानक आई बाढ़ के कारण 10 प्रांतों में 664,000 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं और लगभग 29,000 लोगों को अस्थायी आश्रय स्थलों में पहुंचाया गया है।

flood

बचाव अभियान जारी

सरकार के उप प्रवक्ता शशिकर्ण वत्थानाचन मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा ने संबंधित एजेंसियों को आपदा की रोकथाम और राहत कार्य बढ़ाने, साथ ही मशीनरी और उपकरणों को तैयार करने का निर्देश दिया है, ताकि आपातकाल की स्थिति में लोगों की सहायता की जा सके। बाढ़ के कारण लाखों परिवार प्रभावित हुए है। हालातों को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह बचाव अभियान में लगा हुआ है। सरकार ने लोगों से हर संभव मदद का आश्वासन दिया

flood 1

भारी बारिश की संभावना

थाई मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण चीन सागर के निचले हिस्से, दक्षिणी थाईलैंड और मलेशिया में चल रहे निम्न दबाव प्रणाली के साथ मिलकर मध्यम पूर्वोत्तर मानसून के कारण निचले दक्षिणी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को अगले कुछ दिनों में संभावित बाढ़ और अपवाह के बारे में आगाह किया गया है, खासकर तलहटी, जलमार्गों और निचले इलाकों में।

flood 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।